प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 34.64 लाख से ज़्यादा किसानों को 692.86 करोड़ रुपये जारी किये
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 34.64 लाख से ज़्यादा किसानों को 692.86 करोड़ रुपये जारी किये
भुवनेश्वर/रायरंगपुर, 20 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के 34.64 लाख से ज़्यादा किसानों को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के तौर पर 692.86 करोड़ रुपये जारी किए।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के तारकेश्वर से लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसे जारी किए।
अधिकारियों ने बताया कि देशभर में 9.44 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज़्यादा की आर्थिक सहायता भेजी गयी है।
पीएम किसान योजना देश की किसानों के कल्याण की एक प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत, हर पात्र किसान को हर सात तीन किस्तों में 6,000 रुपये मिलते हैं।
कृषि और किसान सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित पीएम किसान सहायता वितरण का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित किया गया।
किसानों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा कि ओडिशा भारत के उन राज्यों में से एक है जहां सरकार रबी सीजन के दौरान भी किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है।
कृषि विभाग के प्रभारी सिंह देव ने किसानों को आगाह किया कि इस साल ‘अल नीनो’ के असर की संभावना है।
अल नीनो प्रभाव एक मौसमी घटना है, जिसमें मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ जाता है। यह हर दो से सात साल में होता है और दुनिया भर में मौसम के पैटर्न को बदल देता है।
भाषा
राजकुमार पवनेश
पवनेश

Facebook


