प्रधानमंत्री मोदी ने पिंगली वेंकैया को उनकी 150वीं जयंती पर याद किया
प्रधानमंत्री मोदी ने पिंगली वेंकैया को उनकी 150वीं जयंती पर याद किया
नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पिंगली वेंकैया को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और देश को राष्ट्रीय ध्वज देने में उनकी अमूल्य भूमिका को याद किया।
स्वतंत्रता सेनानी वेंकैया को राष्ट्रीय ध्वज का शुरुआती डिजाइन बनाने के लिए जाना जाता है। वह एक प्रवक्ता, लेखक, भू-वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा कि वेंकैया को ‘‘हमारे देश को तिरंगा देने में उनकी अमूल्य भूमिका’’ के लिए याद किया जाता है। मोदी ने कहा, ‘‘उनकी कोशिशें हमेशा लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘तिरंगा हर भारतीय के दिल में अपार गर्व भरता है और हमें राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’’
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप

Facebook


