PM Security Breach: टेलिस्कोपिक गन या ड्रोन से हो सकती थी PM मोदी की हत्या; पंजाब CM पर साजिश का आरोप
पीएम मोदी(Prime Minister Narendra Modi) की सिक्योरिटी में चूक(Pm Security Breach) के मामले में पंजाब सरकार घिरती जा रही है।
Pm Security Breach
Pm Security Breach
नई दिल्ली। पीएम मोदी(Prime Minister Narendra Modi) की सिक्योरिटी में चूक(Pm Security Breach) के मामले में पंजाब सरकार घिरती जा रही है। इस चूक को PM मोदी की हत्या की साजिश तक करार दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Shandilya Giriraj Singh) के अलावा भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और प्रवेश सिंह वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर PM की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस आरोप में कहा गया कि साजिश में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
read more: बोपन्ना-रामकुमार की जोड़ी एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में, सानिया-किचेनोक की जोड़ी हारी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) ने 2 tweet करके मोदी की सिक्योरिटी में चूक को लेकर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरिराज सिंह ने लिखा-पीएम को मौत के कुएं में फंसाना कोई इत्तेफाक नहीं यह साजिश थी। महादेव की कृपा से बच गए। इसकी उच्चस्तरीय सही जांच होगी, तो यह साज़िश पंजाब के सीएम ऑफिस तक ही बल्कि उनके तार ऊपर तक जुड़ेंगे। ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हो सकती थी।
पीएम को मौत के कुएं में फंसाना कोई इत्तेफाक नहीं यह साजिश थी..महादेव की कृपा से बच गए।
इसकी उच्चस्तरीय सही जांच होगी तो यह साज़िश पंजाब के सीएम ऑफिस तक ही बल्कि उनके तार ऊपर तक जुड़ेंग़े।
ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हो सकती थी। pic.twitter.com/4XU1PWWDGb— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) January 7, 2022
गिरिराज सिंह ने दूसरा tweet किया कि ‘वीडियो देखकर साजिश का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे फ्लाईओवर के प्रधानमंत्री को रोका गया। जांच सही से हो और कोई साजिशकर्ता बच नहीं पाए।
वीडियो देखकर साजिश का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे फ्लाईओवर के प्रधानमंत्री को रोका गया।
जाँच सही से हो और कोई साजिशकर्ता बच नहीं पायें। pic.twitter.com/cSjpHZCL26— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) January 7, 2022
read more: एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सीमा शुल्क भुगतान सुविधा शुरू की
Pm Security Breach
मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पक्ष और विपक्षी पार्टियां भी चन्नी सरकार को घेरने में लगी हैं। इसे लेकर सभी दल दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। इस बीच भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पीएम की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वर्मा ने कहा कि चन्नी ने खुद पीएम को मारने की साजिश रची थी। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
उधर, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह पीएम मोदी को मारने की साजिश थी।

Facebook


