प्रधानमंत्री 30 मार्च को तमिलनाडु के धरमपुरम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री 30 मार्च को तमिलनाडु के धरमपुरम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री 30 मार्च को तमिलनाडु के धरमपुरम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 23, 2021 9:36 am IST

कोयंबटूर(तमिलनाडु), 23 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को धरमपुरम में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जहां से भाजपा के प्रदेश प्रमुख एल मुरूगन चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिये छह अप्रैल को मतदान होना है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री शहर के हवाईअड्डे पर पूर्वाह्न 10 बज कर 20 मिनट पर पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर से तिरूपुर जिला स्थित धरमपुरम के लिए रवाना होंगे।

जनसभा के बाद, प्रधानमंत्री शहर में दोपहर करीब ढाई बजे लौटेंगे और फिर चेन्नई रवाना होंगे।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में