प्रधानमंत्री बुधवार को नास्‍कॉम टेक्‍नॉलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री बुधवार को नास्‍कॉम टेक्‍नॉलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री बुधवार को नास्‍कॉम टेक्‍नॉलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को संबोधित करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: February 15, 2021 12:06 pm IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से नास्‍कॉम टेक्‍नॉलॉजी एंड लीडरशिप फोरम (एनटीएलएफ) को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने बताया कि ओएनटीएलएफ के 29वें सम्‍मेलन का आयोजन 17 से 19 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है

यह सम्‍मेलन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नास्‍कॉम) का अग्रणी आयोजन है। इस वर्ष के आयोजन का विषय है, ‘शेपिंग द फ्यूचर टूवार्ड्स ए बेटर नॉर्मल’।

इसमें 30 से अधिक देशों के 1600 प्रतिनिधि हिस्‍सा लेंगे और तीन दिन के आयोजन के दौरान 30 उत्‍पाद दिखाए जाएंगे।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में