प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे
Modified Date: March 6, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: March 6, 2026 7:04 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास करेंगे, जिनमें दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर का उद्घाटन भी शामिल है।

इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 33,500 करोड़ रुपये है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित भी करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम से पहले, मोदी सरोजिनी नगर स्थित ‘जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन’ (जीपीआरए) टाइप-5 क्वार्टर जायेंगे और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपेंगे।

दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, लगभग 12.3 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किलोमीटर लंबा दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर हैं।

इन कॉरिडोर से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क शामिल हैं।

मोदी दिल्ली मेट्रो के चरण 5-ए के तहत लगभग 16.1 किलोमीटर की लंबाई वाले तीन नये कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।

ये तीन नये कॉरिडोर आर के आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक हैं।

ये कॉरिडोर राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों को सीधा संपर्क प्रदान करेंगे और नोएडा, दक्षिण दिल्ली और हवाई अड्डे के बीच यात्रा करने वालों के लिए संपर्क में सुधार करेंगे।

प्रधानमंत्री जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखेंगे।

बयान में कहा गया है कि पुनर्विकास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से अधिक आधुनिक फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही लगभग 48 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में