पीएमएमएल ने एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की, जल्द ही एआई-आधारित चैटबॉट की सुविधा मिलेगी

Ads

पीएमएमएल ने एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की, जल्द ही एआई-आधारित चैटबॉट की सुविधा मिलेगी

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 12:25 AM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 12:25 AM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने बुधवार को अपने एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की, जो कई अलग-अलग वेबसाइट को एक ही नागरिक-केंद्रित डिजिटल मंच पर लाता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीएमएमएल ने एक बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय ने आज एक एकीकृत पोर्टल पेश किया है। यह कई अलग-अलग वेबसाइट को एक आधुनिक, सुलभ और नागरिक-केंद्रित डिजिटल मंच में एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

बयान में यह भी कहा गया है कि पोर्टल में जल्द ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चैटबॉट की सुविधा शुरू की जाएगी, जो नागरिकों की सहायता और उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त करने में मदद करेगा।

भाषा सुमित अमित

अमित