Ayodhya Ram Mandir New Dress Code: राम मंदिर के पुजारियों का बदला ड्रेस कोड, आज से पहनेंगे ये खास पोशाक /image: Social Media
अयोध्या।Ayodhya Ram Mandir New Dress Code: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में पुजारियों का नया ड्रेस कोड आज 13 अगस्त से लागू कर दिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से धार्मिक न्यास समिति ने नए ड्रेस कोड को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पिछले दिनों बैठक में पुजारियों के ड्रेस कोड पर आपत्ति जताई गई थी। अब पुजारी बिना सिले हुए वस्त्र ही पहनेंगे।
Ayodhya News Today श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर के पुजारियों के लिए ड्रेस कोड (Ayodhya Ram Mandir Dress Code) लागू किया गया था। जिसमें पुजारियों को पगड़ी के साथ-साथ पीत रंग की चौबंदी और सफेद धोती पहनने के निर्देश दिए गए थे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पुजारियों को दी गई चौबंदी पर तीर्थ क्षेत्र का मोनोग्राम भी प्रिंट किया गया था।
Ayodhya Ram Mandir New Dress Code राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से धार्मिक न्यास समिति की पहली बैठक में संतों ने पुजारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड को अयोध्या की वैष्णव परंपरा विपरीत बताया। संतों ने पुराने ड्रेस कोड को वैष्णव परंपरा के विपरीत बताया था और पुजारियों को बिना सिलाई किया हुआ वस्त्र धारण करने का सुझाव दिया था। जिसे राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि और अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़ें