Pitbull Attack Video: रोंगटे खड़े हो जाएंगे ये वीडियो देखकर, मकान देखने गए थे दंपति...खूंखार पिटबुल ने काट-काटकर किया ऐसा हाल /image: X
पटियाला। Pitbull Attack Video: क्या होगा जब आप कही खड़े हैं और अचानक से आपके साथ कोई हादसा हो जाएं, जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो। एक ऐसा ही मामला पंजाब के पटियाला से सामने आया है, जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे। मकान उन्हें खरीदना था। प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दरवाजा खोलकर भीतर गया, मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकाल आया। इसके बाद जो हुआ दंपति ने सोचा भी नहीं रहा होगा।
पिटबुल ने सीधे महिला पर अटैक (Pitbull Attack Video) कर दिया। उन्हें जमीन पर गिराकर खूब जमकर काटा। पति ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद खूंखार पिटबुल ने दोनों को पूरे शरीर में जगह-जगह काट-काट के खून से लथपथ कर दिया। दंपति की चीखें सुनकर आसपास के लोग दोनों की जान बचाने आए।
पिटबुल को लाठी, डंडे, वाइपर से पीट कर भागने की कोशिश की लेकिन कुत्ता इतना ढीठ था कि माना ही नहीं। लोगों के डंडे टूट गए, काफी देर बाद वो डर कर भागा। लेकिन तब तक बेचारे दंपति (Pitbull Attack Video) की हालत खराब हो चुकी थी। वहीं इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि लखनऊ में तो पिटबुल अपनी बुजुर्ग मकान मालकिन की हत्या भी कर चुका है।
"रोंगटे खड़े हो गए खूंखार पिटबुल का ये वीडियो देखकर.. बेचारे दंपति मकान देखने गए थे.. पिटबुल ने काट-काट के खून से लथपथ कर दिया.."
वीडियो पटियाला का है जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे.. मकान उन्हें खरीदना था. प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दरवाजा खोलकर भीतर गया,… pic.twitter.com/IuQ3a2ztGX
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) August 12, 2026
ये भी पढ़ें