Poet Binod Pasayat Passed Away: संबलपुरी कवि बिनोद पसायत का निधन, सीएम मांझी ने व्यक्त की किया दुख

Ads

Poet Binod Pasayat Passed Away: कवि और गीतकार, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिनोद कुमार पसायत का बुधवार को ओडिशा के संबलपुर में निधन हो गया।

  •  
  • Publish Date - August 21, 2025 / 08:26 AM IST,
    Updated On - August 21, 2025 / 08:29 AM IST

Train Derailed In Raipur | Photo Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिनोद कुमार पसायत का निधन हो गया।
  • कवि बिनोद कुमार पसायत ने बुधवार को अंतिम सांस ली है।
  • सीएम मोहन चरण माझी ने बिनोद कुमार पसायत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भुवनेश्वर: Poet Binod Pasayat Passed Away: प्रसिद्ध संबलपुरी नाटककार, कवि और गीतकार, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिनोद कुमार पसायत का बुधवार को ओडिशा के संबलपुर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उनके बेटे बिस्वजीत पसायत ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार सुबह संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पसायत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Slapped Video: “सीएम रेखा गुप्ता की जा सकती थी जान”.. दिल्ली पुलिस ने हमले को बताया खतरनाक और जानलेवा, जानें आरोपी के बारें में..

सीएम मांझी ने दी श्रद्धांजलि

Poet Binod Pasayat Passed Away:  सीएम माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘उनका निधन हमारे साहित्य और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’ पसायत का जन्म तीन दिसंबर 1935 को बलांगीर जिले के कुसमेल गांव में हुआ था और वह 1953 में संबलपुर जाकर वहीं बस गए। वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के एक प्रसिद्ध कलाकार थे।