लॉकडाउन के बारे में फर्जी ट्वीट को लेकर पुलिस को मामला दर्ज करने को कहा गया

लॉकडाउन के बारे में फर्जी ट्वीट को लेकर पुलिस को मामला दर्ज करने को कहा गया

लॉकडाउन के बारे में फर्जी ट्वीट को लेकर पुलिस को मामला दर्ज करने को कहा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: December 5, 2021 12:39 pm IST

case over fake tweet about lockdown : रांची, चार दिसंबर (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का एक फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किये जाने के बाद राज्य सरकार ने पुलिस से मामला दर्ज करने के लिए कहा है। इस फर्जी स्क्रीनशॉट में राज्य में लॉकडाउन लगने की बात कही गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर अकाउंट का यह स्क्रीनशॉट एक फर्जी पोस्ट है। यह दोहराया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।’’

इसने कहा, ‘‘झारखंड पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने, शरारती तत्वों की पहचान करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।’’

फर्जी स्क्रीनशॉट के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान और धार्मिक स्थल छह दिसंबर से एक जनवरी तक बंद रहेंगे।

भाषा अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में