हैदराबाद में पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की
हैदराबाद में पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की
हैदराबाद, 12 अगस्त (भाषा) हैदराबाद में 28 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सहकर्मियों ने बुधवार तड़के एलबी नगर थाने के शौचालय में साई कुमार को फंदे से लटका पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया।
पुलिस कांस्टेबल की मौत का कारण बनीं परिस्थितियों के बारे में जानकारी लेने के लिए उनके परिजन और रिश्तेदार थाने पहुंचे।
कांस्टेबल की मां ने अपने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए न्याय की मांग की।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार रात उनकी अपने बेटे से बात हुई थी।
उन्होंने सवाल किया कि जिस कमरे में उनका बेटा मृत मिला, वहां सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं था।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को निरीक्षक ने प्रताड़ित किया था और सवाल किया कि शव को पहले उन्हें दिखाए बिना पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल क्यों भेज दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा तान्या संतोष
संतोष

Facebook


