केरल: न्यू माहे में दो निजी बसों की टक्कर में करीब 40 लोग घायल

केरल: न्यू माहे में दो निजी बसों की टक्कर में करीब 40 लोग घायल

केरल: न्यू माहे में दो निजी बसों की टक्कर में करीब 40 लोग घायल
Modified Date: August 12, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: August 12, 2026 6:46 pm IST

थालास्सेरी, 12 अगस्त (भाषा) केरल में न्यू माहे के पास पुन्नोल में बुधवार को दो निजी बसों की टक्कर में करीब 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई, जब थालास्सेरी-कोझिकोड मार्ग पर दो बसें आपस में टकरा गईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए थालास्सेरी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं मानी जा रही है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि दोनों बसों की तेज गति दुर्घटना का कारण हो सकती है।

भाषा तान्या संतोष

संतोष


लेखक के बारे में