छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बाॅर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 14 से ज्यादा नक्सली ढे़र

छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बाॅर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 14 से ज्यादा नक्सली ढे़र

छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बाॅर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 14 से ज्यादा नक्सली ढे़र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 22, 2018 9:24 am IST

पेंड्रा। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के बाॅर्डर एरिया में महाराष्ट्र पुलिस और नक्सलियों में हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र पुलिस इन नक्सलियों की घेराबंदी में लगी थी, आज सुबह से जारी एक सर्च आॅपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस बल पर गोलाबारी शुरू कर दी, जिसके जबाव में पुलिस ने भी नक्सलियों पर भारी-गोलाबारी की, पुलिस द्वारा लगातार फायरिंग से नक्सली ग्रुप के जवान एक-एक कर ढेर होने लगे, क्षेत्रिय एसपी अभिनव देशमुख ने बताया कि गढ़चिरौली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही अन्य कुछ और शव मिलने की आशंका व्यक्त की है।

एसपी ने बताया कि पुलिस बस द्वारा जबरदस्त फायरिंग होते देख बचे हुए कुछ नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए जिनकी खोज की जा रही है। वहीं बड़ी संख्या में आॅटोमेटिक हथियारों का जखीरा भी पुलिस ने मौका-ए-वारदात से जप्त किया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में