अदालत के आदेश पर पुलिस ने किया बलात्कार का मामला दर्ज

अदालत के आदेश पर पुलिस ने किया बलात्कार का मामला दर्ज

अदालत के आदेश पर पुलिस ने किया बलात्कार का मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 6, 2021 5:51 am IST

चित्रकूट (उप्र), छह फरवरी (भाषा) चित्रकूट जिले की एक अदालत के आदेश पर भरतकूप थाना पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से हुए बलात्कार का मामला शुक्रवार को दर्ज किया।

भरतकूप थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम) ने किशारी के साथ कथित रूप से हुए बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज किए जाने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को 30 वर्षीय कृष्ण कुमार यादव उर्फ बड़ा भइया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसकी जांच की जा रही है।

एसएचओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक गांव के व्यक्ति ने बुधवार को सीजेएम की अदालत में सीआरपीसी की धारा-156 (3) के अंतर्गत दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी 16 साल की लड़की 24 जनवरी की देर शाम शौच के लिए घर के बाहर बने शौचालय गयी थी, तभी गांव का कृष्ण कुमार तमंचे का भय दिखाकर उसे बगल के खेत में घसीटकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उपाध्याय ने बताया कि व्यक्ति ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की, जिसके कारण वह अदालत पहुंचा। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में