पुलिस ने दिल्ली के नाले में कूदी 19 वर्षीय लड़की को बचाया

पुलिस ने दिल्ली के नाले में कूदी 19 वर्षीय लड़की को बचाया

पुलिस ने दिल्ली के नाले में कूदी 19 वर्षीय लड़की को बचाया
Modified Date: September 21, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: September 21, 2026 4:51 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने मानसिक तनाव के कारण यहां नजफगढ़ इलाके के एक नाले में कूद गई 19 वर्षीय युवती को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्ड राम सिंह (51) ने युवती को नाले में कूदते हुए देखा और तुरंत बीट कर्मियों को सूचित किया। घासीपुरा नाले की सफाई के लिए लगाई गई मशीनों के सिलसिले में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में स्थित नाले में पुलिस कर्मी घुसे, मानव शृंखला बनाई और युवती को बाहर निकालने के लिए रस्सी का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान नजफगढ़ निवासी महक के रूप में हुई है, जिसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है।

शुरुआती पूछताछ में महक ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक तनाव में थी, जिसके बाद उसने नाले में छलांग लगा दी।

पुलिस ने कहा कि उसने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बाद पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में