श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी, आम नागरिक घायल
श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी, आम नागरिक घायल
श्रीनगर, 16 जनवरी (भाषा)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम 7.20 बजे आतंकियों ने सराफ कदल इलाके में तैनात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर ग्रेनेड हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल मेहराज अहमद और स्थानीय निवासी सरताज अहमद घायल हो गए। उन्हें पास के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा पारुल नरेश
नरेश

Facebook


