हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या

हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या

हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 3, 2022 7:14 pm IST

हल्द्वानी (उत्तराखंड), तीन नवंबर (भाषा) नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि मुखानी क्षेत्र की कालिका कॉलोनी में महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। उन्होने बताया कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी और घटना तब सामने आयी जब बच्चों ने स्कूल से लौटकर अपनी मां का शव कमरे में पड़ा देखा।

मृतका की पहचान खष्टी देवी के रूप में हुई है। उसका पति शंकर सिंह उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाने में तैनात है।

पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं दीप्ति अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में