नई दिल्ली। पॉलिसी बाजार कंपनी का आईटी सिस्टम हैक हो गया। 19 जुलाई को सामने आए इस मामले में कम्पनी ने बयान दिया है कि इसे ठीक करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। वहीं ग्राहकों को संतुष्ट करते हुए डेटा लीक होने को लेकर भी कंपनी ने बयान दिया है। कहा है कि किसी भी ग्राहक का डेटा लीक नहीं हुआ है।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
यह भी पढ़ेंः कल रायपुर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP विधायकों की लेंगे बैठक
पॉलिसी बाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी PB Fintech ने यह जानकारी दी। बता दें कि कंपनी को 19 जुलाई को पॉलिसी बाजार के आईटी सिस्टम में कुछ गड़बड़ी मिली थी। यह कंपनी के आईटी सिस्टम में अनधिकृत घुसपैठ की कोशिश थी। कंपनी ने कहा, इस मामले में पॉलिसी बाजार ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः पांच यूट्यूब चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भ्रामक घटना प्रसारित करने का है आरोप
वही आईटी सिस्टम हैक होने पर कंपनी ने कहा कि इस मामले पर इंफोर्मेशन सिक्योरिटी टीम एक्सटर्नल एडवाइजर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। पॉलिसी बाजार के मुताबिक, इस मामले में जांच के बाद पता चला है कि किसी भी ग्राहक का अहम डेटा लीक नहीं हुआ है. पॉलिसी बाजार हमेशा अपने सिस्टम की सुरक्षा और अखंडता को प्राथमिकता दी है और ग्राहक डेटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
IBC24 Food से मुफ्ते में जुड़ने के लिए Click करें- IBC24 Food Channel