कर्नाटक में सियासी ड्रामा जारी, कांग्रेस विधायकों में मारपीट, एक अस्पताल में भर्ती, पार्टी ने बताया सीने में दर्द

Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: January 20, 2019 12:19 pm IST

बेंगलुरु। कर्नाटक में सियासी ड्रामा थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस और जेडीएस ने पहले बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। लेकिन अब मामला मारपीट तक पहुंच गया है। हाथापाई के चलते कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट के बाद उनमें से एक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के इगलटॉन रिजॉर्ट में कांग्रेस विधायकों के बीच ये मारपीट हुई। खबरों के मुताबिक कांग्रेस विधायक जेएन गणेश ने अपने साथी आनंद सिंह के सिर पर बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। ये वही रिजॉर्ट है जहां कांग्रेस विधायक पिछले दो दिन से ठहरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : भूपेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को, शराब ,चांवल से लेकर बिजली पर होगी चर्चा 

हालांकि कांग्रेस ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रही है। पूछे जाने पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीने में दर्द के कारण आनंद सिंह को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। बीजेपी ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा है कि कांग्रेस में काफी गड़बड़ चल रही है और इसके कितने सबूत चाहिए होंगे। बीजेपी ने कहा कि जब राजनीतिक दल कमजोर होता है तो वह दूसरों पर आरोप लगाता है।

लेखक के बारे में