झारखंड की चार लोकसभा सीट पर मतदान जारी

झारखंड की चार लोकसभा सीट पर मतदान जारी

झारखंड की चार लोकसभा सीट पर मतदान जारी
Modified Date: May 13, 2024 / 09:07 am IST
Published Date: May 13, 2024 9:07 am IST

रांची, 13 मई (भाषा) देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की चार लोकसभा सीट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से जारी है और यह शाम पांच बजे तक चलेगा।

देश में चौथे और राज्य में पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में 64.37 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने बताया कि 7,595 बूथ पर कुल 30,380 मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

खूंटी में केंद्रीय मंत्री और भातीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा का मुकाबला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा से है।

भाषा

योगेश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में