झारखंड: उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक से 2.08 करोड़ रुपये मूल्य का चूरा पोस्त बरामद
झारखंड: उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक से 2.08 करोड़ रुपये मूल्य का चूरा पोस्त बरामद
खूंटी, 11 मई (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में 1,388 किलोग्राम चूरा पोस्त से लदे ट्रक को जब्त किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, बरामद प्रतिबंधित सामग्री की कीमत लगभग 2.08 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को रानिया पुलिस थाना क्षेत्र के भालुटोली गांव के पास कामदारा-रानिया सड़क पर जांच के दौरान वाहन को रोका गया।
उप-मंडल पुलिस पदाधिकारी (तोरपा) क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया, “बड़ी मात्रा में चूरा पोस्त उत्तर प्रदेश ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मार्ग पर जांच अभियान चलाया। जैसे ही चालक ने पुलिस को देखा, उसने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और फरार हो गया।”
उन्होंने बताया, “वाहन की तलाशी लेने पर हमें 69 बोरियों में रखा हुआ 1,388 किलोग्राम चूरा पोस्त मिला।”
उन्होंने बताया कि जब्त की गई खेप का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2.08 करोड़ रुपये है। जब्त किया गया वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पंजीकृत है।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


