Mohan Cabinet Ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, आप भी जानें यहां

Mohan Cabinet Ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, आप भी जानें यहां

Mohan Cabinet ke Faisle/Image Source: IBC24

Modified Date: May 11, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: May 11, 2026 5:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आहूत की गई थी।
  • सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह अहम बैठक मंत्रालय में आयोजित की गई थी।
  • इस बैठक में जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन करने के बाद मुहर लगाई गई है।

Mohan Cabinet Ke Faisle: भोपाल: मध्यप्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आहूत की गई थी। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह अहम बैठक मंत्रालय में आयोजित की गई थी। सीएम डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को असम का दौरा प्रस्तावित है इसलिए एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग बुला ली गई थी। (Mohan Cabinet Ke Faisle) इस बैठक में जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन करने के बाद मुहर लगाई गई है। मोहन कैबिनेट की बैठक में कई अहम विकास प्रस्तावों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है।

29540 करोड़ रुपए से से ज्यादा की परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि, मोहन कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट ने 29540 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को निरंतरता की स्वीकृति दी। इतना ही नहीं बैठक में लोक वित्त पोषित कार्यक्रमों में 15598 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही शहरी और PWD विभाग को सड़कों के निर्माण के लिए 6900 करोड़ रुपए की स्वीकृति बैठक में मिली है। (Mohan Cabinet Ke Faisle) इ वृद्धावस्था पेंशन के लिए 6116 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

बुधनी मेडिकल कॉलेज के लिए राशि हुई स्वीकृत

Mohan Cabinet Ke Faisle:  बुधनी में 100 सीटों वाले एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज के लिए 763 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली। यह मेडिकल कॉलेज हर जगह मेडिकल कॉलेज बनाने के संकल्प का हिस्सा है। नीमच में कुमान सिंह शिवाजी जलाशय की ऊंचाई 1 मीटर बढ़ाई गई। इससे जलाशय की क्षमता बढ़ेगी और 163 करोड़ रु की लागत से सिंचाई व्यवस्था दी जाएगी।(Mohan Cabinet Ke Faisle) इ  इससे 22 गांवों के 6500 किसान लाभान्वित होंगे और 52 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई उपलब्ध होगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.