Premanand Maharaj Padyatra: अब रात में कभी पदयात्रा नहीं करेंगे प्रेमानंद महाराज!.. बीमार हैं या कोई और कारण?.. किया गया ये बड़ा ऐलान
केलि कुंज आश्रम द्वारा ‘भक्ति मार्ग’ चैनल के माध्यम से एक आधिकारिक सूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया कि, “पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को देखते हुए …
Premanand Maharaj Padyatra Timing
- प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा स्वास्थ्य कारणों से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई।
- भक्तों में निराशा, लेकिन महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना जारी है।
- महाराज जी किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित, डायलिसिस की प्रक्रिया तेज़ हो गई।
Premanand Maharaj Padyatra Timing: मथुरा: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले पाँच दिनों से पदयात्रा बंद है, जिससे हर दिन दर्शन हेतु वृंदावन आने वाले हजारों श्रद्धालु निराश होकर लौट रहे हैं।
दरअसल शुक्रवार तड़के 4 बजे भी जब पदयात्रा नहीं हुई, तब आश्रम की ओर से ऐलान किया गया कि महाराज जी की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि पदयात्रा कब दोबारा शुरू होगी।
स्वास्थ्य कारणों से लिया गया निर्णय
Premanand Maharaj Padyatra Timing: आश्रम की ओर से कहा गया कि प्रेमानंद महाराज जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं और डॉक्टरों के सलाह के मुताबिक़ वे रेस्ट पर हैं। एक सेवादार ने कहा, “पूज्य महाराज जी का स्वास्थ्य फिलहाल अनुकूल नहीं है। इसी कारण उनकी रात्रिकालीन पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि दर्शन हेतु मार्गों पर एकत्र न हों।”
भक्तों में निराशा, लेकिन प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी
वृंदावन में पदयात्रा मार्ग को भक्तों द्वारा रंगोली, पुष्पों और भजन-कीर्तन से सजाया गया था। देशभर से आए श्रद्धालु सुबह से मार्ग पर खड़े होकर महाराज जी के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन सेवादारों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भक्तगण निराश मन से लौटने लगे। हालांकि, भक्तों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं देखी गई। सभी प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे है।
आश्रम की आधिकारिक अपील
Premanand Maharaj Padyatra Timing: केलि कुंज आश्रम द्वारा ‘भक्ति मार्ग’ चैनल के माध्यम से एक आधिकारिक सूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया कि, “पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को देखते हुए रात्रिकालीन पदयात्रा स्थगित की गई है। अतः आप सभी से प्रार्थना है कि कोई भी रात्रि में दर्शन हेतु मार्ग पर न खड़े हों।”
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: महाराज जी की स्वास्थ्य स्थिति अनुकूल नहीं है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें पूर्ण विश्राम की आवश्यकता है, इसलिए यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Premanand Maharaj Padyatra Timing, Appeal issued not to stand on the way for darshan

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm