सेना की हौसला अफजाई, राष्ट्रपति और सेनाओं के प्रमुख करेंगे लद्दाख का दौरा

Ads

सेना की हौसला अफजाई, राष्ट्रपति और सेनाओं के प्रमुख करेंगे लद्दाख का दौरा

  •  
  • Publish Date - August 18, 2017 / 10:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प को भारत ने गंभीरता से लिया है और LAC पर सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है. सेना का हौसला बढ़ाने के लिए रामनाथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सेनाओं के प्रमुख लद्दाख का दौरा करेंगे.चीनी सेना द्वारा लद्दाख क्षेत्र के पेंगोंग झील के पास की गई घुसपैठ की नाकाम कोशिश और उस दौरान की गई पत्थरबाजी के बाद भारतीय सेना सतर्क हो गई है. किसी भी तरह के हालातों से निपटने के लिए भारत ने लद्दाख में LAC पर अपनी सेना की तैनाती बढ़ा दी है. इसके अलावा पड़ोसी दुश्मन द्वारा पैदा की गई किसी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. भारतीय सेना फिलहाल चीन की गतिविधियों और उसकी चालों पर संयम दिखा रही है लेकिन यदि चीन की तरफ से कोई बड़ी गुस्ताखी की जाती है तो उसका करारा जवाब देने के लिए सेना अब पूरी तरह से तैयार है.