President Draupadi Murmu
नयी दिल्ली : Betul road accident : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।
Betul road accident : राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक लोगों के हताहत होने के समाचार से मुझे गहरा दुःख पहुंचा है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’’
Betul road accident : गौरतलब है कि बैतूल के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूबी (स्पोर्ट्स यूटिलीटी व्हीकल) की, एक खाली बस से टक्कर हो गई । इससे एसयूबी में सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।