राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया
Modified Date: April 12, 2026 / 12:33 am IST
Published Date: April 12, 2026 12:33 am IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बिहार में हुई कई वाहनों की टक्कर में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम बिहार के कटिहार जिले में एक बस, एक ट्रक और एक पिकअप वैन की टक्कर में कम से कम 13 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट साझा कर कहा, ‘कटिहार (बिहार) में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं तथा प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।’

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में