राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया
Modified Date: July 1, 2023 / 12:57 pm IST
Published Date: July 1, 2023 12:57 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात हुई भीषण बस दुर्घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक बस में आग लगने से कम से कम 25 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई जबकि आठ यात्री घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि निजी बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे सिंदखेडराजा के पास बस डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई भीषण दुर्घटना बेहद परेशान करने वाली है, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित कई अनमोल जिंदगियां खत्म हो गईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा शफीक अमित

अमित


लेखक के बारे में