राष्ट्रपति मुर्मू पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मू पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मू पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर
Modified Date: July 29, 2025 / 06:48 pm IST
Published Date: July 29, 2025 6:48 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति बुधवार को पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘31 जुलाई को राष्ट्रपति झारखंड के देवघर स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।’’

इसमें कहा गया कि मुर्मू एक अगस्त को आईआईटी (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में