गोवा: गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन हो गया। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी है। बता दें कुछ देर पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। उनके घर पर भी सुरक्षा व्याव्स्था बढ़ा दी गई थी।
President of India announces that Goa Chief Minister Manohar Parrikar has passed away pic.twitter.com/PS8ocF395S
— ANI (@ANI) March 17, 2019
गोवा के मपूसा में जन्मे पर्रिकर 2012 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे और तब से उनके सुशासन और सादगी की चर्चा रही है। 2012 में विपक्ष में रहते हुए पर्रिकर ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए खनन घोटालों को उजागर किया था और नतीजे में गोवा ने उन्हें स्पष्ट बहुमत दिया।
Extremely sorry to hear of the passing of Shri Manohar Parrikar, Chief Minister of Goa, after an illness borne with fortitude and dignity. An epitome of integrity and dedication in public life, his service to the people of Goa and of India will not be forgotten #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 17, 2019
गोवा में बीजेपी की जड़ें जमाने वाले पर्रिकर पहली बार 1994 में विधायक बने थे। तब पार्टी की सिर्फ चार सीटें हुआ करती थीं। लेकिन छह साल के भीतर ही गोवा में बीजेपी को पहली बार पर्रिकर ने सत्ता दिला दी और वो मुख्यमंत्री बन गए। 58 साल के पर्रिकर भारत के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने आईआईटी से पढ़ाई की है।
Panaji: Visual from outside the residence of late Goa Chief Minster Manohar Parrikar. pic.twitter.com/zVsnmlIPCv
— ANI (@ANI) March 17, 2019