राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादी और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादी और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा त्योहारों की पूर्व संध्या पर बुधवार को देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने कहा कि नव वर्ष के आगमन पर इन त्योहारों का उत्सव मनाना भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि उत्सव नई आशाओं, नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी संस्कृति के वाहक ये पर्व मिलकर खुशियां बांटने की हमारी गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्योहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द्र और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लेकर आएं।’’
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


