जंजीबार के राष्ट्रपति आईआईटी-मद्रास के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
जंजीबार के राष्ट्रपति आईआईटी-मद्रास के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
चेन्नई, 17 जुलाई (भाषा) जंजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी शुक्रवार को आईआईटी-मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह भारत और जंजीबार के बीच बढ़ते संबंधों तथा संस्थान के जंजीबार परिसर की सफलता का प्रतीक है। संस्थान ने यह जानकारी दी।
जंजीबार के राष्ट्रपति म्विनी ‘रिवोल्यूशनरी काउंसिल’ के अध्यक्ष भी हैं। वह मुख्य अतिथि के रूप में वर्ष 2026 के स्नातक विद्यार्थियों को दीक्षांत संबोधन देंगे तथा आईआईटी-मद्रास परिसर स्थित ‘स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर’ में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को पदक एवं पुरस्कार प्रदान करेंगे।
उनकी उपस्थिति आईआईटी-मद्रास के जंजीबार परिसर की स्थापना के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


