ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति 17 से 20 जुलाई तक भारत की यात्रा करेंगे

ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति 17 से 20 जुलाई तक भारत की यात्रा करेंगे

ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति 17 से 20 जुलाई तक भारत की यात्रा करेंगे
Modified Date: July 16, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: July 16, 2026 9:16 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति एवं रिवोल्यूशनरी काउंसिल के अध्यक्ष हुसैन अली म्विनी 17 से 20 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ज़ांज़ीबार तंजानिया का अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र है।

मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान म्विनी उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और भारत-तंजानिया संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

म्विनी चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी-एम) के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह उपराष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर आएंगे।

म्विनी के साथ मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

अपनी यात्रा के दौरान म्विनी उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में भारत-तंजानिया संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा होगी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी म्विनी से मुलाकात करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि म्विनी के आईआईटी-मद्रास जाने का विशेष महत्व है, क्योंकि अक्टूबर 2023 में स्थापित आईआईटी-मद्रास के ज़ांज़ीबार परिसर की स्थापना के दो वर्ष पूरे हो गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ के साझेदार होने के नाते भारत और तंजानिया के बीच लंबे समय से मित्रता और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के मजबूत संबंध हैं।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में