प्रधानमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद की, कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है: राहुल

प्रधानमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद की, कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है: राहुल

प्रधानमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद की, कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है: राहुल
Modified Date: June 4, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: June 4, 2026 10:30 am IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी करने वाली एक छात्रा की कथित आत्महत्या की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था की बर्बादी की कीमत पूरी एक युवा पीढ़ी चुका रही है।

उन्होंने दावा किया कि ‘‘छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है।’’

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर तीन लाख रुपये का कर्ज़ लिया। नागपुर में खुद रसोइये की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहां कोचिंग कर सके।’

उन्होंने कहा, ‘एक पिता जो कर सकता था, उसने सब किया। फिर नीट पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़कर चली गई।’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘और धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं। फिर वही समिति। वही तबादला। वही जांच। न सुधार, न न्याय।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती, आती-जाती रहती है। लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है।’

भाषा हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में