प्रधानमंत्री मोदी चार अप्रैल को केरल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी चार अप्रैल को केरल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी चार अप्रैल को केरल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
Modified Date: April 2, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: April 2, 2026 9:28 pm IST

तिरुवनंतपुरम, दो अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत चार अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे। यह जानकारी भाजपा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और तिरुवनंतपुरम में एक रोडशो करेंगे।

मोदी अपराह्न करीब तीन बजे कोट्टायम जिले के चांगनास्सेरी स्थित एनएसएस कॉलेज के मैदान पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला रवाना होंगे। मोदी वहां पब्लिक स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें पार्टी के नेता और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से राजग के उम्मीदवारों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

बाद में दिन में, प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे और किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक लगभग 1.5 किलोमीटर के रोडशो में भाग लेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।

राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। मोदी के जिले से राजग उम्मीदवारों से मुलाकात करने की उम्मीद है, जिसके बाद वे शाम को दिल्ली लौटेंगे।

केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होगा।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में