प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में रोडशो किया

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में रोडशो किया

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में रोडशो किया
Modified Date: April 15, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: April 15, 2026 5:04 pm IST

नागरकोइल (तमिलनाडु), 15 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कन्याकुमारी जिले में रोडशो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और उनके पूर्ववर्ती के अन्नामलाई के साथ, मोदी एक सजे-धजे वाहन के ऊपर खड़े होकर सड़क के दोनों ओर कतार में बड़ी संख्या में खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

इस कस्बे में वेप्पामूडु जंक्शन से वडासेरी तक लगभग 1.5 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में