प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अगस्त को मैसुरु में करेंगे विवेका स्मारक का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अगस्त को मैसुरु में करेंगे विवेका स्मारक का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अगस्त को मैसुरु में करेंगे विवेका स्मारक का उद्घाटन
Modified Date: July 28, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: July 28, 2026 10:30 pm IST

मैसुरु (कर्नाटक), 28 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अगस्त को मैसूर में विवेका मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री एक अगस्त को अपराह्न साढ़े तीन बजे यहां पहुंचेंगे एवं स्मारक पर जायेंगे।

उन्होंने कहा कि उसके बाद समीप के मैदान में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें 8000-10000 बच्चों के शामिल होने की संभावना है।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में