प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर में ‘सूर्य तिलक’ समारोह को ऑनलाइन माध्यम से देखा

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर में ‘सूर्य तिलक’ समारोह को ऑनलाइन माध्यम से देखा

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर में ‘सूर्य तिलक’ समारोह को ऑनलाइन माध्यम से देखा
Modified Date: March 27, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: March 27, 2026 6:54 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित ‘सूर्य तिलक’ समारोह को ऑनलाइन माध्यम से देखा।

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अत्यधिक भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक संस्कार हुआ। प्रभु श्री राम की कृपा हम पर सदा बनी रहे।’’

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में दोपहर 12 बजे वैज्ञानिक तकनीक की मदद से रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया गया। इस दौरान करीब नौ मिनट तक सूर्य की किरणें सीधे भगवान के ललाट पर पड़ीं। गर्भगृह में 14 पुजारियों ने वैदिक परंपरा के अनुसार अनुष्ठान संपन्न किए।

समारोह के उपरांत मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद कर भगवान को 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। रामलला की मूर्ति की स्थापना के बाद यह दूसरा ‘सूर्य तिलक’ समारोह था।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में