उदयपुर, पांच मई (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में मंगलवार शाम राजसमंद से मुंबई जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस में आग लग जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बलीचा रोड पर चलते समय चालक ने बस के इंजन में आग लगती देखी और तुरंत वाहन रोक दिया। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी 38 यात्री, जिनमें करीब 10 महिलाएं भी थीं, समय रहते नीचे उतर गए।
उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी, इस दौरान कई यात्रियों का सामान भी आग में नष्ट हो गया।
भाषा बाकोलिया रंजन
रंजन