Priyanka Gandhi Wayanad: कांग्रेस का भाजपा को जवाब.. बताया, नामांकन के दौरान क्यों बाहर खड़े थे मल्लिकार्जुन खरगे, आप खुद भी पढ़े…
Priyanka Gandhi Wayanad भाजपा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें प्रियंका गांधी नामांकन दाखिल कर रही है जबकि एआईसीसी के मुखिया मल्लिकार्जुन खरगे दरवाजे के पास खड़े है।

Priyanka Gandhi Wayanad
Priyanka Gandhi Wayanad : वायनाड: भाजपा ने एक वीडियो के जरिये कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने कांग्रेस को दलित विरोधी भी बताया है। पूरा मामला वायनाड में प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिले के दौरान का है। भाजपा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें प्रियंका गांधी नामांकन दाखिल कर रही है जबकि एआईसीसी के मुखिया मल्लिकार्जुन खरगे दरवाजे के पास खड़े है।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा, "आज जिस तरह से मल्लिकार्जून खड़गे जी को प्रियंका वाडरा के नामांकन के समय कमरे से बाहर रखा गया, ठीक उसी तरह राहुल गांधी आरक्षण हटाने के बाद, दलित समाज के लोगों को सम्मान और अवसरों से वंचित रखेंगे। अगर गांधी परिवार खड़गे जी को ऐसे अपमानित कर सकता है तो दलित समाज के प्रति इनके मन में कितनी घृणा होगी, ये समझा जा सकता है।" अमित मालवीय के इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर कांग्रेस की घेराबंदी शुरू हो गई।
Priyanka Gandhi Wayanad हालांकि इसके बाद कांग्रेस ने भी हमला शुरू किया और भाजपा नेताओं को जवाब दिया। इस मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम अभी भी इस देश के कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। आप नहीं समझेंगे यह पुरानी सच्चाई है, क्योंकि आप, आपकी पार्टी और आपकी सरकार कानून और धार्मिकता के उसी ताने-बाने को तार-तार कर रही है।"
पवन खेड़ा ने आगे लिखा, "हम जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लागू किए गए निर्देश और अनुशासन का सम्मान करते हैं। उनके नियम के अनुसार उम्मीदवार सहित 5 से अधिक लोग मौजूद नहीं होने चाहिए कमरे में। दरवाजे पर खड़े होने का चुनाव करके कांग्रेस अध्यक्ष ने डीएम की मदद की। मैं जानता हूँ कि आपके लिए इसे समझना मुश्किल है, खासकर आपके गैर-जैविक प्रधानमंत्री और उनकी भजन-मंडली द्वारा आपके अंदर पैदा की गई अप्राकृतिक प्रवृत्तियों के कारण जो कानून से ऊपर हैं।"
Dear Mr Chandrasekhar,
we are still the law abiding citizens of this country.You'd not understand this rectitude of yore, since you, your party & your Government have been tearing that very fabric of law and righteousness.
We honour the direction and discipline enforced by… https://t.co/N2eHoohBh9
— pranav jha (@pranavINC) October 23, 2024
Priyanka Gandhi Wayanad इसी तरह का जवाब डॉ रागिनी नायक ने अमित मालवीय को भेजा। इसमें उन्होंने लिखा, "मल्लिकार्जुन खरगे जी तो नामांकन में हर कदम प्रियंका जी के साथ थे। दलित सम्मान की बात करने से पहले भाजपा ये बताये कि उनका एक भी मुख्यमंत्री दलित क्यों नहीं है? एक भी प्रदेश अध्यक्ष दलित क्यों नहीं है? आज तक आरएसएस का सरसंघचालक कोई दलित क्यों नहीं बना"
चल हट झूठे !@kharge जी तो नामांकन में हर कदम प्रियंका जी के साथ थे!
दलित सम्मान की बात करने से पहले
ये बता @BJP4India का एक भी मुख्यमंत्री दलित क्यों नहीं है
एक भी प्रदेश अध्यक्ष दलित क्यों नहीं है
आज तक @RSSorg का सरसंघचालक कोई दलित क्यों नहीं बनावरना, ज़हरीला मुँह बंद रख https://t.co/ocFJhEZSYT pic.twitter.com/91Ej7glggy
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) October 23, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Priyanka Gandhi Wayanad

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm