जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति की ओर प्रगति उत्साहजनक : थरूर
जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति की ओर प्रगति उत्साहजनक : थरूर
श्रीनगर, 21 जून (भाषा) कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे के दौरान उन्हें ‘सकारात्मक’ चीजें महसूस हुईं और इस केंद्र शासित प्रदेश में हालात सामान्य होने की दिशा में उत्साहजनक प्रगति हुई है।
‘नालंदा डायलॉग्स’ के लिए यहां पहुंचे थरूर ने लोक भवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ये बातें कहीं।
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘श्रीनगर में! आज लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक बेहतरीन बैठक का सौभाग्य मिला। हमने राज्य के हालात और सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही उत्साहजनक प्रगति पर चर्चा की।’’
उन्होंने कहा कि लोक भवन के दौरे पर उन्होंने सकारात्मक पहल देखी।
उन्होंने आगे कहा, ‘‘जब मैं वहां पहुंचा, तो वह (सिन्हा) कश्मीरी लेखक संघ और महिला संगठन की अध्यक्ष से बातचीत कर रहे थे, जो एक सकारात्मक पहल है, जिसका मैंने स्वागत किया। अब भी कई चुनौतियां हैं और बहुत कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन बैठक के बाद मुझे सकारात्मकता का अहसास हुआ।’’
भाषा सुरेश दिलीप
दिलीप

Facebook


