होशियारपुर, 13 मार्च (भाषा) होशियारपुर के निकट गढ़शंकर में एक गौशाला के कर्मियों ने कथित गोकशी के विरोध में बंगा चौक पर लगभग एक घंटे तक धरना दिया और यातायात अवरुद्ध कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
श्रीकृष्ण गौशाला के कर्मियों ने शनिवार को टांडा शहर के निकट झांस गांव के पास रेल पटरियों के नजदीक एक सुनसान जगह पर कम से कम 19 गायों के अंग मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कथित गोहत्या की घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक नरिंदर सिंह द्वारा सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त किया।
पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस जघन्य अपराध के दोषियों पर मामला दर्ज करने के लिए गहन जांच करने का निर्देश दिया था।
भाषा अमित नरेश
नरेश