पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा : शीर्ष तीन स्थान में दो छात्राएं

Ads

पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा : शीर्ष तीन स्थान में दो छात्राएं

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 03:06 PM IST

चंडीगढ़, 11 मई (भाषा) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की परीक्षा में दो लड़कियों और एक लड़के ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। सोमवार को यहां घोषित परिणामों में यह जानकारी दी गई।

कुल 272 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई, जिसमें से 220 छात्राएं हैं।

फरीदकोट में जैतों में स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हरलीन शर्मा कुल 650 में से 646 (99.38 प्रतिशत) अंक हासिल करके शीर्ष स्थान पर रहीं।

रूपनगर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र मणिमहेश शर्मा और होशियापुर के गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया रानी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ने 650 मे से 645 (99.23 प्रतिशत) अंक हासिल किए।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल सिंह ने कहा कि बोर्ड की नीति के अनुसार मणिमहेश को दूसरा स्थान मिला है, क्योंकि उनकी उम्र रिया रानी से कम है।

परिणामों के अनुसार कुल 2,69,505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2,54,744 उत्तीर्ण हुए और उत्तीर्ण प्रतिशत 94.52 प्रतिशत रहा।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश