पुडुचेरी : Puducherry Assembly Election Date भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग एक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुडुचेरी समेत पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु के चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान किया है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीख 9 अप्रैल को तय की गई है । बता दें की तमिलनाडु , केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान संपन्न कराया जाएगा।
4 मई को आएंगे नतीजे
आयोग के अनुसार, इन राज्यों की सरकारों का कार्यकाल मई और जून 2026 में समाप्त हो रहा है। पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को पूरा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को 4 मई से पहले संपन्न करने का निर्णय लिया है। सभी राज्यों के साथ पुडुचेरी के चुनाव परिणाम भी 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
अन्य राज्यों की मतदाता संख्या
तमिलनाडु: 5.67 करोड़
पश्चिम बंगाल: 6.44 करोड़
केरल: 2.70 करोड़
असम: 2.50 करोड़
पिछले बार क्या थे नतीजे ?
2021 के पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 30 सीटों पर 6 अप्रैल 2021 को मतदान हुआ था, जो कि 15वीं पुडुचेरी विधानसभा के गठन के लिए बेहद निर्णायक साबित हुआ। इस चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने जीत का परचम लहराते हुए बहुमत हासिल किया था , जिसमें ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्य रूप से शामिल थे। चुनाव नतीजों के बाद, एआईएनआरसी (AINRC) के नेता एन. रंगास्वामी ने चौथी बार केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।