Govt Employees Salary Cut Pakistan: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, गाड़ियों पर भी लगी रोक, तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला

Govt Employees Salary Cut Pakistan: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, गाड़ियों पर भी लगी रोक, तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला

Govt Employees Salary Cut Pakistan: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, गाड़ियों पर भी लगी रोक, तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला

Govt Employees Salary Cut Pakistan/Image Source: Symbolic

Modified Date: March 15, 2026 / 08:17 am IST
Published Date: March 15, 2026 8:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में बड़ा फैसला
  • कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक कटौती
  • आर्थिक संकट गहराया

इस्लामाबाद: Govt Employees Salary Cut Pakistan: शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को सरकारी स्वामित्व वाले उपक्रमों (एसओई) और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में पांच से 30 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दे दी। यह कदम व्यापक मितव्ययिता अभियान के तहत उठाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव और सरकारी बचत उपायों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री शरीफ ने की।

सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 5% से 30% तक कटौती (Pakistan salary cut news)

Govt Employees Salary Cut Pakistan: बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कर्मचारियों की तरह ही राज्य के स्वामित्व वाले उपक्रमों और सरकार के संरक्षण में चलने वाले स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में भी 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी।बयान में कहा गया है कि इन उपायों से होने वाली बचत का उपयोग केवल जनता को राहत देने के लिए किया जाएगा।बैठक में यह भी बताया गया कि सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में 50 प्रतिशत कटौती की निगरानी तीसरे पक्ष के ऑडिट के माध्यम से की जाएगी, जबकि अगले दो महीनों में 60 प्रतिशत सरकारी वाहनों को सड़कों से हटा दिया जाएगा।

शहबाज सरकार का सख्त कदम! (Pakistan government salary reduction)

Govt Employees Salary Cut Pakistan: बयान के अनुसार, सरकार द्वारा नए वाहनों की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध और अन्य सरकारी खरीद पर रोक के फैसले को भी लागू रखा जाएगा। कैबिनेट सदस्यों, मंत्रियों, सलाहकारों और विशेष सहायकों के दो महीनों के वेतन को भी जनकल्याण के लिए बचत के रूप में उपयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और विशेष सहायकों की विदेशी यात्राओं पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा। अमेरिका-ईरान युद्ध के तीसरे सप्ताह में पहुंचने के बाद पाकिस्तान पर इसका असर दिखने लगा है। पिछले शुक्रवार को पेट्रोलियम कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के बाद सरकार ने ईंधन खपत कम करने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।