पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर वार्ता अटकी, कांग्रेस को द्रमुक का फार्मूला है अस्वीकार्य

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर वार्ता अटकी, कांग्रेस को द्रमुक का फार्मूला है अस्वीकार्य

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर वार्ता अटकी, कांग्रेस को द्रमुक का फार्मूला है अस्वीकार्य
Modified Date: March 21, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: March 21, 2026 10:24 pm IST

पुडुचेरी/चेन्नई, 21 मार्च (भाषा) पुडुचेरी में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों –द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत गतिरोध में फंस गई है।

कांग्रेस ने द्रमुक द्वारा प्रस्तावित 9:21 के फार्मूले पर असंतोष व्यक्त किया है, जिसके बाद अब दक्षिणी दल (द्रमुक) ने एक संशोधित समझौते का प्रस्ताव दिया है।

दोनों दल अंतत: अपने को उस संभावित स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं कि यदि सीट के बंटवारे पर सहमति नहीं बनती है तो उन्हें अलग-अलग चुनाव का सामना करना पड़ सकता है।

दोनों पार्टियों के बीच बातचीत कथित तौर पर ‘नेतृत्व पर खींचतान’ और सीट की संख्या पर ‘असहमति’ के कारण गतिरोध में फंसी हुई है।

कांग्रेस के पुडुचेरी मामलों के प्रभारी गिरीश चोडणकर ने शनिवार को कहा कि द्रमुक ने सीट की जो पेशकश की है, वह कांग्रेस को ‘अस्वीकार्य’ है क्योंकि वह इस केंद्रशासित प्रदेश में गठबंधन का नेतृत्व करना चाहती है।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में नौ अप्रैल को विधानसभा की सभी 30 सीट पर एक ही चरण में चुनाव होंगे।

द्रमुक अब संशोधन करते हुए 14:14 सीट वितरण फार्मूला पर दबाव बना रहा है। यह भी कांग्रेस को स्वीकार्य नहीं है।

दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अटक गयी है। द्रमुक ने कांग्रेस को नौ सीट देने की पेशकश की और कहा है कि वह 21 सीट पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।

चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और मतगणना चार मई को होगी।

चोडणकर ने चेन्नई में पत्रकारों से कहा, ‘‘दोनों पार्टियों की स्थानीय टीम अब भी इस विषय पर चर्चा कर रही हैं। उन्होंने लगभग 14-14 (संशोधित) सीट का प्रस्ताव रखा है, जिसमें दोनों पार्टियों को बराबर सीट मिलेंगी । शेष तीन सीट गठबंधन पार्टियों के लिए होंगी। यह फॉर्मूला हमें स्वीकार्य नहीं है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘इसलिए, आज दोनों पार्टियां एक निर्णय लेंगी और संबंध समाप्त करेंगी ताकि हम चुनाव के बाद संयुक्त रूप से सरकार बना सकें।’’

अतीत में कांग्रेस ने 21 सीट और द्रमुक ने नौ सीट पर चुनाव लड़ा था।

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में