पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने हासिल की अजेय बढ़त

Ads

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने हासिल की अजेय बढ़त

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 12:02 PM IST

पुडुचेरी, चार मई (भाषा) पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जारी मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नेता एन. रंगासामी यहां थट्टनचावडी सीट पर एक बार जीत हासिल की ओर अग्रसर हैं।

राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत नौ अप्रैल को मतदान हुए थे।

मतगणना के अंतिम व चौथे दौर में मुख्यमंत्री तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) समर्थित नेय्यम मक्कल कषगम उम्मीदवार ई. विनायकम से 4,441 मतों से आगे रहे।

मतदान के नतीजों के साथ उन्होंने अजेय बढ़त हासिल कर ली।

अनुभवी नेता को 10,024 मत मिले जबकि विनायकम ने 5583 वोट हासिल किए। कांग्रेस के वी वैथिलिंगम को 2990 वोट मिले और चौथे स्थान पर हैं, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार ने उसने अधिक मत हासिल किए।

रंगासामी ने दो क्षेत्रों थट्टनचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा है।

भाषा यासिर हक

हक