पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10.5 लाख से ज्यादा खुराक दी गई

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10.5 लाख से ज्यादा खुराक दी गई

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10.5 लाख से ज्यादा खुराक दी गई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: October 10, 2021 2:49 pm IST

पुडुचेरी, 10 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 10.5 लाख से ज्यादा खुराक दी गई है। केंद्रशासित प्रदेश की सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलू ने बताया कि 7,06,144 लोगों को टीके की पहली जबकि 3,45,091 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह 10 बजे तक पुडचेरी, कराईकल, माहे और यानम में संक्रमण के कुल 76 मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,053 हो गई। पुडुचेरी में संक्रमण के सबसे ज्यादा 49 मामले, इसके बाद कराईकल में 19, माहे में छह और यानम में दो मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,846 बनी हुई है।

भाषा स्नेहा सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में