पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वैथिलिंगम ने अपने पद से इस्तीफा दिया

पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वैथिलिंगम ने अपने पद से इस्तीफा दिया

पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वैथिलिंगम ने अपने पद से इस्तीफा दिया
Modified Date: May 7, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: May 7, 2026 5:01 pm IST

पुडुचेरी, सात मई (भाषा) पुडुचेरी में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष वी वैथिलिंगम ने बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री वैथिलिंगम को 2023 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वैथिलिंगम को स्वयं थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र में एआईएनआरसी नेता और मुख्यमंत्री एन रंगासामी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बृहस्पतिवार को पार्टी आला कमान को अपना त्यागपत्र भेज दिया।

वैथिलिंगम वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से लोकसभा सदस्य हैं।

कांग्रेस ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) के साथ समझौते के तहत 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने 16 उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, कांग्रेस एकमात्र औसुडु सीट ही जीत सकी।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में