पंजाब: आप पार्षद बरनाला, बटाला, बठिंडा और मोगा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित

पंजाब: आप पार्षद बरनाला, बटाला, बठिंडा और मोगा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित

पंजाब: आप पार्षद बरनाला, बटाला, बठिंडा और मोगा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित
Modified Date: June 11, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: June 11, 2026 10:27 pm IST

चंडीगढ़, 11 जून (भाषा) पंजाब में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के चार पार्षद क्रमशः बरनाला, मोगा, बटाला और बठिंडा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्य के आठ नगर निगमों में से पांच- मोगा, बरनाला, बठिंडा, बटाला और मोहाली में जीत हासिल की थी।

हसनप्रीत भारद्वाज बरनाला नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए, जबकि पदमजीत सिंह मेहता बठिंडा नगर निगम के महापौर बने। वहीं, विनयपाल कौर ने मोगा नगर निगम की महापौर के रूप में पदभार संभाला और भूपिंदर सिंह बाजवा बटाला नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए।

भारद्वाज बरनाला नगर निगम के पहले महापौर भी बन गए हैं। बरनाला को पिछले वर्ष नगर परिषद से उन्नत कर नगर निगम का दर्जा दिया गया था। नगर निगम चुनाव में आप ने 50 में से 36 वार्डों में जीत हासिल की थी।

बरनाला में मीडिया से बातचीत में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भारद्वाज को नगर निगम के 50 में से 49 पार्षदों का समर्थन मिला।

चीमा ने बधाई देते हुए भारद्वाज को युवा और ऊर्जावान नेता बताया और भरोसा जताया कि वह ‘रंगला पंजाब’ यानी जीवंत पंजाब बनाने की आप सरकार की कोशिशों में योगदान देंगे।

भाषा आशीष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में